SUPAUL में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, 2 घायल

सुपौल: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना के पिपरा दुबियाही मार्ग में एक बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना दुबियाही मार्ग में महेश लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूक के समीप की है जहां एक ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के औराहा निवासी क्रांति कुमार और जीतेन्द्र कुमार के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार किसी काम से पिपरा बाजार जा रहे थे तभी महेश लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल के समीप ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GAYA में हिंदू सेना ने मनाया श्री परशुराम जयंती समारोह

SUPAUL

SUPAUL SUPAUL

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img