मुहर्रम के मौके पर पारंपरिक अखाड़ा जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

Giridih: हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम के मौके पर गिरिडीह में गम और जज्बे का अनोखा संगम देखने को मिला। रविवार सुबह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जिसमें युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पारंपरिक हथियारों से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए।

हर तरफ दिखा जोश और श्रद्धा का माहौल
जिले के अलग-अलग मोहल्लों और गांवों से निकलने वाले जुलूस में खिलाड़ियों की टोलियों ने अपने करतबों से लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, कई इलाकों में ताजिया जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शरीक हुए।

प्रशासन रहा अलर्ट मोड पर
मुहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और डीएसपी नीरज सिंह खुद मौलाना आजाद चौक पर मौजूद रहकर पूरे कार्यक्रम की निगरानी कर रहे थे। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, बीडीओ गणेश रजक और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो अहले सुबह से ही लोगों के बीच रहकर मुहर्रम आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जुटे रहे।

रिपोर्टः नमन नवनीत

Saffrn

Trending News

BCCL में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) का...

Jharkhand: BCCL द्वारा मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन नहीं देने सहित बीसीसीएल में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा सिंह गुट) के...

Dhanbad जिले में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध लॉटरी का...

Dhanbad: एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि पुलिस के चार आंख होते हैं कहीं भी क्राइम को कंट्रोल कर सकते हैं मगर Dhanbad...

हथियार के साथ ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर रहे बदमाश को...

मोकामा : मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा के सीतापुर गांव में हथियार के साथ ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर रहे बदमाश को मरांची पुलिस...

रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला...

पटना : बिहार के रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को वर्ष 2025 के लिए नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार (राष्ट्रीय पंचायत...

एक अप्रैल से पूरे बिहार में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

पटना : राज्य सरकार ने राज्यभर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक और संगठित कार्रवाई का फैसला लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img