पहली बार बाईपास पर ट्रैफिक पोस्ट

गया : विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित शहर के सबसे महत्वपूर्ण बाईपास चौराहा पर पहली बार ट्रैफिक पोस्ट शुक्रवार को स्थापित किया गया। ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन एसएसपी आशीष भारती ने किया। खास बात यह है कि बाईपास चौराहा कई मायने में महत्वपूर्ण है। यहां से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली बोधगगया, जीटी रोड, रजौली, राजगीर और नवादा के लिए सड़क निकलती हैं।

बता दें कि इस वजह से दिन रात इस सड़क पर हैवी ट्रैफिक बना रहता है। ऊपर से शहर का ट्रैफिक भी इसी रास्ते होकर गुजरता है। इतने व्यस्त मार्ग और लंबा चौड़ा चौराहा होने के बावजुद यहां पर ट्रैफिक पोस्ट नहीं था। इस वजह से ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी चौराहे पर नजर नहीं आते थे। जाम लगने की स्थिति में ही वे सामने आते थे। उनके लिए चौराहे व उसके आसपास सिर छिपाने के लिए कहीं भी जगज नहीं थी। लेकिन अब इस समस्या का समाधान जिला पुलिस और रोटरी क्लब की ओर से कर दिया गया है।

इस मौके पर एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि घुघडी टांड़ बाईपास मार्ग सभी दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। लम्बे समय देखा जा रहा था कि इस चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रतिकूल परिस्थिति में सिर छिपाने की भी जगह नहीं थी। उस कमी को जिला पुलिस के आग्रह पर रोटरी क्लब ने दूर कर दिया है। पोस्ट को इस तरह से तैयार किया गया है कि कांस्टेबल पोस्ट के अंदर से भी ट्रैफिक पर नजर रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह से शहर के अन्य चौक चौराहों पर भी पहल की जाएगी।

यह भी पढ़े : गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जानलेवा हमला करने वाले मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...

Jharkhand Doctors Strike Alert: 6 अप्रैल से Junior Doctors की हड़ताल,...

 झारखंड में जूनियर डॉक्टर 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका।Jharkhand Doctors Strike Alert...

Patna के खिलाड़ियों ने स्कूल और कॉलेज श्रेणियों में बाज़ी मारी,...

Patna: डॉन बॉस्को एकेडमी, पटना के धैर्य पांडे; सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना की श्रद्धा श्री; केरल के त्रिशूर के जैकब ब्रह्मकुलम; तथा चेन्नई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img