किडनी रोग ग्रस्त किसान राधेश्याम मुंडा ने बंजर धरती से निकाला सोना  

Bokaro कहते हैं मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरा मोती इस कहावत को चरितार्थ किया है बोकारो के किडनी रोग से ग्रस्त एक किसान राधेश्याम मुंडा ने.

आज जब युवा पीढ़ी किसानी को छोड़ जीविकोपार्जन के लिए महानगरों का रुख कर रही है. किसान राधेश्याम मुंडा ने जरीडीह के पारटांड़ में 20 एकड़ बंजर जमीन को न सिर्फ अपने मेहनत और लगन से उपजाऊ बना दिया बल्कि उस पर सब्जी की खेती कर प्रति वर्ष लाखों की कमाई कर रहा है.

बड़ी बात यह रही कि इस जमीन पर पटवन की कोई सुनियोजित व्यवस्था नहीं है. लेकिन फिर भी मुंडा 50 लोगों को नियमित रोजगार दे रहे हैं और इस प्रकार अपने क्षेत्र से युवाओं के पलायन पर अंकुश लगाया है.

राधेश्याम मुंडा बताते हैं कि यदि सरकार थोड़ी भी सहायता कर देती तो कम से कम दो सौ लोगों को रोजगार दिया जा सकता था. लेकिन, आज तक शासन-प्रशासन ने इस ओर रुख नहीं किया, जबकि उनकी ओर से लगातार मदद की गुहार लगाई जाती रही.

पत्थर उद्योग में 7 लाख डुबाने के बाद किसानी को बनाया आसरा 

बता दें राधेश्याम मुंडा ने पहले 2018 में पत्थर उद्योग की ओर रुख किया था. इसमें इन्हे 7 लाख का नुकसान हुआ. लेकिन, मुंडा ने हार नहीं मानी और व्यवसाय बदल लिया और सब्जी की खेती का निर्णय लिया. सब्जी की खेती के लिए इन्हे एक हाथ की जरुरत थी. तब इनका मुंडा किसी स्थान पर 20 हजार की नौकरी कर रहा था. राधेश्याम मुंडा ने बेटे की नौकरी छोड़वा कर अपने साथ रख लिया. आज राधेश्याम मुंडा अपने बेटे को महीने में 15 हजार रुपए का पॉकेट खर्चा देते है.

राधेश्याम मुंडा  बताते हैं कि पिछले साल 40 टन टमाटर बर्बाद हुआ था. बाजार में ग्राहक नहीं था. लेकिन जहां लाभ है, वहीं हानि होती है, इसलिए वे निराश नहीं हुए, आगे बढ़ते गएं.

 रिपोर्ट- चुनचुन

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...