गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जानलेवा हमला करने वाले मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार

गया : गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेट खेलने के दौरान गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में शामिल दो अपराधी को 48 घंटे के अंदर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसकी खुलासा गया के सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताई की 19 फरवरी को डेल्हा थाना अंतर्गत क्रिकेट खेलने के विवाद में गोली मारकर जानलेवा हमले की गई थी, जिसमें शामिल दो अपराधी को 48 घंटे के अंदर घटना में प्रयोग किए गए एक पीस देसी कट्टा और दो पीस जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि पकड़े गए दोनों अपराधियों ने बताया कि चार-पांच माह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुई थी, जिसको लेकर हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर क्रिकेट खेलने के बहाने उसे बुलाया और उसे जान से मारने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिये थे। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताई की दोनों अपराधी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...

Climate Change Bihar: बिहार में हर साल वज्रपात से 250-300 मौतें!...

Climate Change Bihar, पटना: जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को कम करने के लिए वैज्ञानिक तकनीक,...

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...