सरायकेला में दर्दनाक हादसा, पिकअप वैन पलटने से सात की मौत

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह बड़ी घटना घटी है. जहां अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हुए हैं.

सीएम हेमंत ने हादसे पर जताया दुख

इस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. जिला प्रशासन की देखरेख में हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाजा कराया जा रहा है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

tweet 22Scope News

राजनगर-चाईबासा मार्ग पर हुआ हादसा

मामले की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना राजनगर-चाईबासा मार्ग की बताई जा रही है. जहां खैरबनी गांव के समीप चाईबासा की ओर से मजदूरों को लेकर आ रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें महिला मजदूर सहित सात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

sarikela1 22Scope News

सरायकेला: 8 मजदूरों की स्थिति नाजुक

बताया जाता है कि पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. 8 मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया. जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं. फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...