Dhanbad Breaking-पिकअप वैन कंटेनर से टकराया, उपचालक सहित चार गोवंश की मौत…..

धनबादः शुक्रवार अहले सुबह धनबाद  में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई है। इस हादसे में उपचालक समेत चार गोवंशों की मौत हो गई वहीं एक गोवंश घायल है। यह घटना उस वक्त घटी जब तोपचांची थाना क्षेत्र के कांडेडीह स्थित एनएच 19 पर तेज रफ्तार गोवंश लदा पिकअप वैन सड़क किनारे खड़ी कंटेनर में जबरजस्त टक्कर मार दी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप वैन काफी तेज रफ्तार में थी। पिकअप वैन अनियंत्रित होकर कंटेनर में घुस गई। घटना इतनी जबरदस्त था कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें-कुर्मी वोटरों के सहारे क्या रामटहल करेंगे कमाल या होगा 2019 वाला हाल……. 

सर धड़ से हुआ अलग

पिकअप वैन में सवार उपचालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन के अगले हिस्से में मौजूद रहने के कारण युवक का सर धड़ से अलग हो गया। युवक की शिनाख्त अखिलेश यादव बिहार बक्सर निवासी के रुप में हुआ है। इधर पिकअप वैन का चालक व कंटेनर का चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहे।

चार गोवंश की मौत एक जख्मी

पिकअप वैन में लदा गोवंशो में से चार गोवंश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जिसमें 3 गाय व एक बछड़ा है। वहीं एक गाय गंभीर रुप से जख्मी है। दो गाय व दो बछड़ा सही सलामत है जिसे तोपचांची पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। इधर घटना के बाद तोपचांची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

GGSESTC 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-आखिर धनबाद में ढुल्लू महतो के खिलाफ क्यों है नाराजगी…..

एनएच बना गोवंश तस्करी का सेफ जोन

प्रतिदिन एनएच के रास्ते से गोवंश से लदी गाड़ी बंगाल तस्करी के लिया भेजा जाता है। लेकिन गोवंश की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम को ताख में रखकर गो तस्करी धड़ल्ले से किया जाता है। विडम्बना की बात यह है कि एनएच से गुजरने वाली गोवंश से लदी गाड़ी को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुजरना पड़ता है लेकिन गोवंश तस्करी पर रोक नहीं लग पाती है।

Giridih Court Proclamation Order: हत्या मामले में आरोपी आशीष मंडल के...

Giridih Court Proclamation Order: हत्या के एक मामले में गिरिडीह जिला व्यवहार न्यायालय ने आरोपी आशीष मंडल के खिलाफ इस्तेहार जारी किया है। प्रथम...

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार में 27 अक्टूबर से नशा...

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को विकास योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आगामी त्योहारों की...

Bihar Vigilance Awareness Week: बिहार शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ...

Bihar Vigilance Awareness Week, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी सतर्कता...