Saturday, August 2, 2025

Related Posts

दर्दनाक हादसा: डुमरी में आग में जिंदा जला मां-बेटा, शव हुए खाक

डुमरी. प्रखंड के छछंदो पंचायत के जोभी में गुरुवार की रात एक दर्दनाक घटना घटी। धान के खलिहान में गांव की एक महिला और उसके 12 वर्षीय पुत्र की आग में जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोभी गांव निवासी सोमरा मुर्मू की पत्नी नुनिया देवी (40) और उनका छोटा बेटा चांद मुर्मू (12) के रूप में हुई है।

डुमरी में आग में जिंदा जला मां-बेटा

घटना को लेकर सोमरा मुर्मू का कहना है कि रात में उनकी पत्नी और उनका पुत्र खलिहान में सोने गया था। देर रात जब लोगों की चिख पुकार सुनी तो वह भागकर खलिहान पहुंचा, जहां आग लगी हुई थी और आग की चपेट में आकर दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनके 6 बच्चे हैं, जिनमें से सबसे छोटा चांद मुर्मू था।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया।

घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि खेत समीप खलिहान के बाहर ठंड से बचने के लिए आग तापकर सोने चली गयी होगी। उस बीच आग की चिंगारी संभवतः रह गई होगी और वह पुआल से बना कुंभा (घर) में पकड़ लिया होगा। इससे जलकर दोनों की मौत हो गई है। हालांकी घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe