Advertisment

गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नाव डूबी, एक की मौत, कई लापता

Desk. खबर महाराष्ट्र से है। गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं तक यात्रियों को ले जा रही एक नाव एलिफेंटा द्वीप समूह के पास पलट गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन के लापता होने की सूचना है। यह घटना तब हुई, जब एक रक्षा जहाज नौका से टकरा गया।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान बचाए गए 56 लोगों को नवी मुंबई, 10 को मुंबई डॉकयार्ड और नौ को गेटवे ऑफ इंडिया ले जाया गया। हालांकि पांच लोग लापता हैं, उनकी तलाश जारी है। तटरक्षक बल और नौसेना खोज अभियान में शामिल है। घटना शाम करीब 4 बजे हुई। इस दौरान मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के हार्बर मास्टर द्वारा तटरक्षक बल को सतर्क किया गया था।

यह द्वीप मुंबई से दूर है और इसमें प्रसिद्ध घरपुरी गुफाएं एक पर्यटन स्थल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तट रक्षक और समुद्री पुलिस के समन्वय से नौसेना द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया है। नौसेना की 11 नावें, समुद्री पुलिस की तीन नावें और तटरक्षक बल की एक नाव इलाके में हैं। इसके अलावा, चार हेलीकॉप्टर खोज और बचाव कार्य कर रहे हैं।

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। कैबिनेट की...

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...