Tragic incident : पति के रिटायरमेंट के दिन ही हो गई पत्नी की मौत, खुशी का माहौल…

Tragic incident

Ranchi Desk : किसी ने कहा है कि जिंदगी की कुछ भरोसा नहीं है दोस्तो कब क्या हो जाए। आज मैं सही सलामत हंसता खेलता रहा हूं अचानक मौत ना आ जाए। एक ऐसा ही मामला राजस्थान के कोटा के दादाबाड़ी से निकलकर आ रही है जहां खुशी के माहौल में एक महिला की अचानक मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Chaibasa Crime : सरकटे दंपत्ति हत्याकांड मामले में तीन गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी हत्या… 

Tragic incident : हंसते खेलते अचानक बेहोश हो गई महिला

ताज्जुब वाली बात तो यह है कि मौत से कुछ मिनटो पहले ही वह सबसे अच्छे से हंस खेल रही थी, कई लोगों से मिलजुलकर अच्छ से बात भी की। इसी दौरान अचानक वह बेहोश हो गई और फिर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला का नाम दीपिका बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : शौच के लिए गए व्यक्ति को हाथियों ने पटक-पटककर मार डाला… 

दरअसल हुआ यूं कि दीपिका के पति देवेंद्र संदल का आखिरी कार्यदिवस था। उनके पति सेंट्रल वेयरहाउस में मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। आज उनका ऑफिस में आखिरी दिन था। इस खास पल को यादगार बनाने के लिए ऑफिस में आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में दीपिका भी शामिल थी।

महिला के पति के ऑफिस में विदाई समारोह के दौरान घटी घटना

ऑफिस वाले आज उनको रिटायरमेंट मिलने वाली थी। सारे लोग जश्न में डूबे हुए थे। सब लोग बहुत खुश थे। दोनों एक दूसरे माला पहना रहे थे। इसी दौरान अचानक वह चक्कर खाकर वहीं पर गिर पड़ी। आनन-फानन में तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Garhwa Breaking : हथियार के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को… 

बताते चलें कि दीपिका पहले से ही ह्रदय रोग जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। इसी वजह से उनके पति देवेन्द्र समय से तीन पहले ही वॉलेन्ट्री रिटायरमेंट ले रहे थे ताकि वे अपनी पत्नी का ख्याल रख सके। पर उन्हें क्या पता था कि उससे पहले ही उनकी पत्नी की मौत हो जाएगी। इस घटना ने सबको झकझोरकर रख दिया। जहां खुशी मनाने जाने वाली थी वहां पूरा माहौल गमगीन हो गया।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates