त्रिवेणीगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन परिचालन की शुरुआत , सांसद दिलेश्वर कामत ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

त्रिवेणीगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन परिचालन की शुरुआत , सांसद दिलेश्वर कामत ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सुपौल : जिले के त्रिवेणीगंज वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा है । आज पहली वार त्रिवेणीगंज स्टेशन से ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है । इस ऐतिहासिक मौके पर सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में NDA कार्यकर्ता मौजूद रहे । बताया गया कि आज से त्रिवेणीगंज से ट्रेन का विधिवत परिचालन शुरू हो गया है. जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है ।

DIARCH Group 22Scope News

s1 22Scope News

सुपौल अररिया के बीच बन रहे नई रेल लाइन परियोजना में आज सुपौल से त्रिवेणीगंज के बीच नव निर्मित नई रेल लाइन परियोजना पर ट्रेन का परीचालन शुरू किया गया है । मालूम हो कि सुपौल अररिया नई रेल लाइन परियोजना में सुपौल से पिपरा के बीच करीब 6 माह पूर्व से ही रेल परिचालन हो रही है ।

s3 22Scope News

रेलवे के मानचित्र से जुड़ने पर त्रिवेणीगंज का होगा चहुंमुखी विकास

पिपरा से त्रिवेणीगंज के बीच रेल लाइन परियोजना का कार्य पूर्ण होने के बाद इसका विस्तार करते हुए ट्रेन का परिचालन त्रिवेणीगंज तक हो गया है । त्रिवेणीगंज रेलवे स्टेशन से पहली वार ट्रेन का परिचालन सहरसा तक शुरू होने पर लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं है । लोग इसे ऐतिहासिक दिन बता रहे हैं ।

s6 22Scope News

लोगों का कहना है कि अब त्रिवेणीगंज रेलवे के मानचित्र से जुड़ गया है और अब निश्चित रूप से अब इस इलाके का चहुंमुखी विकास होगा ।

ये भी पढ़े :  बिहार के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और खेल सम्मान राशि का बड़ा तोहफा

अजय सिंह की रिपोर्ट……..
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img