Advertisment

चैलहा हाल्ट पर रूकती है ट्रेन, पैसेंजर को नहीं मिलती है टिकट

मोतिहारी : चैलहा हाल्ट – एक तरफ केंद्र की सरकार रेलवे के विकास को लेकर राशि खर्च करती है। मोतिहारी जिले का एक ऐसा भी रेलवे हाल्ट है जहां पर टिकट नहीं कटने की वजह से रेलवे को प्रत्येक वर्ष लाखों रुपए की राजस्व का नुकसान हो रहा है। मामला मोतिहारी का है। मोतिहारी के चैलहा हाल्ट पर आने-जाने के लिए पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है लेकिन यात्री ट्रेन की टिकट के लिए 10 किमी दूर सेमरा और मोतिहारी रेलवे स्टेशन जाकर टिकट कटवाते हैं।

चैलहा हाल्ट :

आपको बता दें कि कई यात्रियों को बिना टिकट के ही यात्रा करना उनकी मजबूरी बन जाती है। क्योंकि इस हाल्ट पर टिकट काटने का काउंटर तो है लेकिन काउंटर कई वर्षों से बंद है। काउंटर पर ताला लगा हुआ है। स्थानीय लोग लगातार रेलवे प्रशासन से टिकट काउंटर को खुलवाने की गुहार लगा रहे हैं। टिकट काउंटर नहीं खुलने से टिकट नहीं कटता है और रेलवे को लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान होता है। रेल यात्री ने रेलवे प्रशासन से टिकट काउंटर खोलने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े : ऐतिहासिक सीता कुंड पर्यटक स्थल के रूप में जल्द होगा विकसित

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

 

Trikut Ropeway Deoghar: अब बदलेगा देवघर का पर्यटन नक्शा, त्रिकुट रोपवे...

Trikut Ropeway Deoghar: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और पहाड़ी इलाकों के लिए मशहूर झारखंड, टूरिज्म सेक्टर में अपनी एक नई पहचान बनाने की...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...