DM के नेतृत्व में मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

पटना : पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आज यानी सोमवार को लोकसभा आम निर्वाचन-2024 हेतु मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतगणना प्रेक्षकों और जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक पटना द्वारा मतगणना कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेशों से अवगत कराया गया। इसका अक्षरशः अनुपालन करने का निदेश दिया गया।

GOAL Logo page 0001 2 22Scope News

पटना के एएन कॉलेज में होगी मतगणना

विदित हो कि लोकसभा आम निर्वाचन-2024 हेतु मतगणना चार जून को निर्धारित है। मतगणना का कार्य एएन कॉलेज पटना में होना है। 30-पटना साहिब संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और 31-पाटलिपुत्र संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आता है। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों का विभिन्न मतगणना हॉल में मतगणना का कार्य आठ बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ किया जाएगा।

मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी – पटना डीएम

आज के इस प्रशिक्षण सत्र में मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों तथा मतगणना माईक्रो ऑब्जर्बर को मतगणना की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रेक्षक महोदयों और जिला पदाधिकारी द्वारा मतगणना की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इन अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतों की गणना एक महत्वपूर्ण प्रक्रम है जो लगातार एवं सावधानीपूर्वक किए गए मतगणना पर निर्भर है। मतगणना कार्य एवं मतगणना के पश्चात संबंधी कार्यों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु विभिन्न टीम का गठन किया गया है। मतगणना से सम्बद्ध सभी पदाधिकारियों को पूरी पारदर्शिता से कार्यों को सम्पन्न करने का निदेश दिया गया।

यह भी पढ़े : पटना डीएम की अपील, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मतदान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img