पटना : बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) का तबादला हुआ है। गृह विभाग ने प्रदेश में 101 प्रभारी डीएसपी का तबादला किया है। इसके लिए गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। बिहार की राजधानी पटना समेत लगभग सभी जगह के डीएसपी बदले गए हैं।
नीतीश सरकार ने 26 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को बिहार पुलिस में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को बड़े स्तर पर ट्रांसफर कर दिया है। राज्य सरकार ने सभी 101 प्रभारी डीएसपी को पदस्थापित किया है। ज्यादातर डीएसपी की पोस्टिंग अपराध अनुसंधान विभाग में की गई है।
यह भी देखें :
फिर चली तबादला एक्सप्रेस :
गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, कई डीएसपी की एसटीएफ में भेजा गया है। कई डीएसपी के पोस्टिंग कई आईजी और डीआईजी के दफ्तर में किया गया है। वहीं, कई डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस की पोस्टिंग निगरानी विभाग में किया गया है।
यह भी पढ़े : Bihar कैडर के अरुणीश चावला बने राजस्व सचिव
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















