
झारखंड में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला। रांची, देवघर, चाईबासा समेत कई जिलों के एसपी बदले। एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर पर भी फेरबदल किया गया।
रांची: झारखंड सरकार ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें कई जिलों के एसपी, डीआईजी और आईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस महकमे में यह बड़ा फेरबदल सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
Key Highlights
चाईबासा एसपी राकेश रंजन बने रांची के नए एसएसपी।
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिला एसीबी डीआईजी का प्रभार।
प्रिया दुबे को बनाया गया एसीबी की एडीजी।
सुमन गुप्ता बने रेल एडीजी।
सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया।
पारस राणा बने रांची सिटी एसपी, साथ ही जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार।
तबादलों की विस्तृत सूची
डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और ईसीबी के प्रभार से मुक्त किया गया।
वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया।
प्रिया दुबे को एसीबी एडीजी बनाया गया।
रांची आईजी मनोज कौशिक अब आईजी सीआईडी के प्रभार में रहेंगे।
बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया।
नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर पदस्थापित किया गया।
दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया।
सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय का पद दिया गया और जेल आईजी का प्रभार भी उनके पास रहेगा।
सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी नियुक्त किया गया।
पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार सौंपा गया।
संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया।
चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया।
शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल डीआईजी सब बने।
मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश।
अजीत पीटर डुंगडुंग को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग का संयुक्त निदेशक बनाया गया।
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया।
अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया।
अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया।
सौरभ को देवघर एसपी नियुक्त किया गया।
रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया।
दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया।
कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया।
मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3 गोविंदपुर का कमांडेंट बनाया गया।
मूमल राजपुरोहित को जैप-8 का कमांडेंट बनाया गया।
पारस राणा को रांची सिटी एसपी बनाया गया और जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।



