Advertisement
Advertisement

Jharkhand Land Records: झारभूमि का डेटा State Data Centre में ट्रांसफर, 25 Sept तक Registry-Mutation बंद

झारखंड लैंड रिकॉर्ड एप झारभूमि का डेटा स्टेट डेटा सेंटर में ट्रांसफर होगा। 19 से 25 सितंबर तक Registry, Mutation और ऑनलाइन सेवाएं ठप रहेंगी।


Jharkhand Land Records रांची: झारखंड लैंड रिकॉर्ड एप झारभूमि का पूरा डेटा अब झारखंड स्टेट डेटा सेंटर में ट्रांसफर किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के कारण 19 से 25 सितंबर तक झारभूमि से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।

इस अवधि में न तो जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री होगी और न ही अंचल कार्यालयों में म्यूटेशन का कार्य किया जाएगा। झारभूमि वेबसाइट भी सर्वर डाउन रहेगी, जिससे ऑनलाइन लगान रसीद कटवाना, म्यूटेशन करना और खाता-खतियान निकालना संभव नहीं होगा।


Key Highlights:

  • झारभूमि डेटा स्टेट डेटा सेंटर में ट्रांसफर किया जाएगा।

  • 19 से 25 सितंबर तक Registry और Mutation पूरी तरह बंद।

  • झारभूमि वेबसाइट पर सभी ऑनलाइन सेवाएं ठप रहेंगी।

  • जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री और ऑनलाइन लगान रसीद नहीं कटेगी।

  • राजस्व विभाग ने सभी जिलों को पत्र जारी कर जानकारी दी।


Jharkhand Land Records 

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की उप निदेशक नूतन कुमारी ने सभी जिलों के अपर समाहर्ता और जिला अवर निबंधकों को पत्र जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 25 सितंबर तक राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाएं बाधित रहेंगी।

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि स्वः मोटो म्यूटेशन के तहत किसी भी प्रकार के ट्रांजेक्शन का नुकसान न हो, इसकी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Jharkhand Land Records

इस निर्णय से जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को अगले एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा। विभाग का कहना है कि डेटा ट्रांसफर की यह प्रक्रिया झारखंड की भूमि प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं मजबूत बनाएगी।

Commercial Advertisment

Kaimur Road Accident: घर में बजने वाली थी शहनाई, लेकिन एक...

Kaimur Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की शादी...

Bihar Equity Funding Workshop: बिहार के कारोबारियों के लिए बड़ा मौका!...

Bihar Equity Funding Workshop, पटना: बिहार में उद्योगों और कारोबार को नई ऊंचाई देने के लिए राज्य सरकार ने उद्यमियों को पूंजी जुटाने का...

Patna Chhath Ghat Inspection 2026: पटना के 13 छठ घाटों को...

Patna Chhath Ghat Inspection 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 को लेकर बिहार की राजधानी पटना में तैयारियां तेज हो गई हैं....