अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में जबरदस्त आक्रोश

सुल्तानगंज (भागलपुर) : भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र दौलतपुर गांव निवासी मुकेश कुमार को अपराधियों ने 16 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं एक किसान कारेलाल मडंल गोली लगने से घायल है जो इलाजरत है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से दौलतपुर गांव के लोगों में आक्रोश है। अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने को लेकर बैठक किया।

आपको बता दें कि एक सामूहिक आवेदन बनाकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों को देने का फैसला लिया। ग्रामीण किसानों ने बताया कि अपने खेत पर जाने से डर लगता है। हमलोगों का फसल और भूसा खेत में है। लगातार खेत में अपराधिक प्रवृति के लोग खुलेआम हथियार लेकर घुमते हैं। महिलाओं के साथ खुलेआम बदसलूकी किया जाता है और डराया धमकाया जाता है। जिस पर पुलिस भी अंकुश नहीं लगा पा रही है।

यह भी पढ़े : किसान की गोली मारकर हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...