Advertisment

रोहतास पुलिस को खुली चुनौती, खेत से लौट रहे युवा किसान को गोली मारकर हत्या

सासाराम : रोहतास पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने खेत से लौट रहे एक युवा किसान को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवा किसान विकास कुमार रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के सफुल्ला गंज के रहने वाला बताया गया है। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के कबीर कुटिया के पास की बताई गई है।

आपको बता दें कि सोमवार देर रात घटना उस वक्त घटी जब युवा किसान विकास कुमार दरिगांव थाना क्षेत्र के कबीर कुटिया के पास स्थित अपने खेत से घर लौट रहा था। जहां बेखौफ अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बेखौफ अपराधियों ने रोहतास पुलिस को खुली चुनौती देते हुए फरार हो गए। अब तक मामले में रोहतास पुलिस अपराधियों को गिरफ्तारी नहीं की है।

पुलिस को खुली चुनौती

एसपी विनीत कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में यह हत्या प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। फिर भी अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस का प्रयास जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौपते हुए फिलहाल अगली करवाई जारी रखी है। लेकिन इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी है।

https://22scope.com/two-including-former-sarpanch-killed-in-rohtas-land-dispute/

दयानंद तिवारी की रिपोर्ट

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...