Ranchi- रांची के धुर्वा में हुए उलगुलान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यदि मैं उलगुलान महारैली को अटेंड नहीं करता तो यह मेरे द्वारा बहुत बड़ा पाप हो जाता। मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि मोदी ने हमारे दो सीएम को साजिश के तहत जेल में डाल दिया। मोदी सरकार का फरमान है कि जो कोई भी इंडी गठबंधन से मिलेगा वो जेल जाएगा।
आगे उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन बहुत ही हिम्मतवाले हैं। उन्होंने जुमला सरकार के गठबंधन में मिलने के ऑफर को ठुकार दिया और कहा कि मुझे जेल जाना पसंद है पर गठबंधन में कभी नहीं जाऊंगा। आदिवासियों में बहुत हिम्मत होता है, वे किसी से भी नहीं डरते हैं।







