उलगुलान रैली में गरजे तेजस्वी, कहा-भाजपा के तीन जमाई ED, IT और CBI…….

रांचीः राजधानी रांची में उलगुलान रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज इस मैदान में जो जनसैलाब दिख रहा है वो यह बताता है कि झारखंड अपना मूड बना चुका है। मोदी भगाओ देश बचाओ का, मोदी भगाओ संविधान बचाने का, मोदी भगाओ गंगा, जमुना की तहजीब बचाने का।

देश की जनता मोदी को समझ चुकी है। 2014 में जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब कहे थे मोदी आएगा तो हर साल 2 करोड़ नौकरी देगा, सबके खाते में पैसे आएंगे, आपके खाते में पैसे आए क्या। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भाजपा को इस बार वोट की चोट देनी है और इन्हें सत्ता से बेदखल करना है।

ये तानाशाही देश में नहीं चलेगी। मोदी हमारे नेताओं को डराने के लिए ईडी सीबीआई और आईटी का लगातार उपयोग कर रहे हैं। झारखंड में जनता के विकास के लिए अच्छा काम हो रहा था।

दिल्ली में जनता के विकास के लिए काम हो रहा था लेकिन हमारे दोनों नेताओं को झूठे केस में फंसाकर आज जेल में डाल दिया गया है। हमारी दोनों बहने कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल आज लड़ाई में घर से बाहर निकली हैं। आज पूरा इंडिया गठबंधन उनके साथ है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...