आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त के साथ घुमने आई थी महिला

पाकुड़ः जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामला अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की है. थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट फुटबॉल मैदान के पास स्थित पेड़ के नीचे 8-10 युवकों ने मिलकर रविवार की देर रात आदिवासी महिला (36) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद महिला बेहोश हो गई. इसके बाद सभी युवक वहां से भाग निकले. घटना की सुचना मिलते ही पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है. ग्रामीणों की मदद से महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. महिला महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. एक सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से वापस लौटी थी. वह अपने दोस्त के साथ रविवार की देर शाम अमड़ापाड़ा पहुंची थी. एसडीपीओ ने बताया कि महिला की स्थिति अभी ठीक नहीं है. किसी को भी पहचान नहीं पा रही है. यहां तक की अपने दोस्त को भी पहचान नहीं कर पर रही है. जिस कारण अनुसंधान की प्रक्रिया रुकी हुई है. लेकिन महिला के मोबाईल की जांच की जा रही है. साथ ही सीडीआर को खंगाला जा रहा है.

 

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...