Advertisment

आदिवासी महिला की धारदार हथियार से हत्या, शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल थाना इलाके से बड़ी खबर आ रही है। वहां एक आदिवासी महिला की हत्या कर दी गई है। उसके गर्दन पर जख्म का निशान पाया गया है। बुधवार को शव की बरामदगी हुई है। महिला की पहचान मुन्नी किस्कू पति शंकर हेंब्रम के रूप में हुई। वह गयघाट गांव की रहने वाली बताई गई है। सूचना के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। जहां मामले की जांच पड़ताल की गई। शव को बरामद कर कौआकोल लाया गया है।

बताया गया कि महिला के गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए प्रहार के जख्म का निशान है। घटना के बारे में फिलहाल परिजन और पुलिस द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है।वैसे, सूत्र बताते हैं कि महिला लकड़ी काटने की बात कह घर से तारकोल डैम के इलाके में जंगल की ओर निकली थी। जिसके बाद उसकी हत्या की गई। एक कुआं से उसका शव बरामद हुआ।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand BJP Protest Recruitment Exam: JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का बड़ा...

Jharkhand BJP Protest Recruitment Exam: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

Jairam Mahato Bail News: वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन मामले में विधायक...

Jairam Mahato Bail News: डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को बोकारो जिले के सियालजोरी में वेदांता...

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...