तेजस्वी के करीबी रमीज की बढ़ी मुश्किलें, लालू परिवार में मचे घमासान के बाद सुर्खियों में नाम, क्रिमिनल हिस्ट्री खंगालने मे जुटी यूपी पुलिस

तेजस्वी के करीबी रमीज की बढ़ी मुश्किलें, लालू परिवार में मचे घमासान के बाद सुर्खियों में नाम, क्रिमिनल हिस्ट्री खंगालने मे जुटी यूपी पुलिस

पटना : तेजस्वी के करीबी और पूर्व सपा सांसद के दमाद रमीज नेमत की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बिहार चुनाव में राजद की करारी हार के बाद लालू परिवार में मचे तुफान के बीच रमीज नेमत का नाम चर्चा में आया था।

कुंडली खंगालने में लगी यूपी पुलिस

खबर है कि यूपी पुलिस द्वारा कौशाम्बी में अचानक क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली गई है। डीजीपी कार्यालय से इसका पूरी ब्यौरा तलब किया गया है। रमीज खान के खिलाफ कोखराज थाना में दो केस दर्ज है। पहला केस हत्या का है। रमीज खान ने प्रतापगढ़ के जेठवारा के प्रापर्टी डीलर शकील की 25 लाख रूपये के लेनदेन में हत्या कर रोही बाईपास के समीप सड़क किनारे लाश फेंकी थी।

बिहार चुनाव प्रचार अभियान में थी अहम जिम्मेवारी

रमीज पर यह भी आरोप है कि बिहार चुनाव के दौरान राजद नेताओं के साथ मिलकर सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार किया था। इसके अलावा कई राजनेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की थी।

लालू की लाडली रोहिणी आचार्य ने लगाई थी गंभीर आरोप

चुनाव में हार के बाद रोहिणी ने रमीज और संजय यादव के खिलाफ मोर्चा खोला था और गंभीर आरोप भी लगाये थे।अब तक पर्दे के पीछे रहे रमीज पर आरोप है कि चुनाव के दौरान भाजपा और सनातन धर्म के खिलाफ हेट कैंपेनिंग चलाने के लिये पूरी रणनीति बनाई थी।

ये भी पढ़े :  Breaking : गांधी मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे CM नीतीश

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...