कैमूर : बिहार के कैमूर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सासाराम से कैमूर के हाटा जा रही यात्री बस को पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। ट्रक के टक्कर से बस गढ्ढे में जा गिरी। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग के पुसौली फकराबाद के पास घटी। बताया जाता है कि घटना करीब डेढ़ बजे की है।
जानकरी के अनुसार सासाराम से हाटा चैनपुर को चलने वाली यात्री बस पुसौली हो कर हाटा आ रही थी। जैसे ही यात्री बस पुसौली के पास पहुंच कर यात्रियों को उतार रही थी तभी पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकरी के अनुसार करीब तीन लोगों को गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफेर कर दिया गया। कई लोगों का प्राथमिक उपचार कुदरा-मोहनिया पीएचसी में किया जा रहा है। कई लोगों को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला गया।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

