मंदिरों का ऑडिट कराएगा न्यास बोर्ड

रांची: हाल ही में झारखंड में हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन हुआ है और इसके बाद से न्यास बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

न्यास बोर्ड ने एलान किया है कि उन मंदिरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जो निबंधित होने के बावजूद अपनी आय का 4 प्रतिशत न्यास बोर्ड को जमा नहीं करते हैं।

झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य राकेश सिन्हा ने बताया कि बोर्ड वर्ष 2000 से लेकर अब तक मंदिरों द्वारा किए गए आय-व्यय का ऑडिट कराएगा।

इसके लिए, प्रत्येक जिले में बोर्ड द्वारा एक वॉलंटियर टीम गठित की जाएगी, जो उन असंगठित मंदिरों की सूची तैयार करेगी जिन्होंने अभी तक न्यास बोर्ड से निबंधन नहीं कराया है।

इसके अलावा, बोर्ड ने रांची के पहाड़ी मंदिर, देवघर के मंदिर, मेन रोड के हनुमान मंदिर, पुण्डाग के साई मंदिर, लापुंग के साई मंदिर, चतरा के भद्रकाली मंदिर और गढ़वा के राधाकृष्ण मंदिर जैसे 544 मंदिरों को नोटिस जारी कर दिया है, जिन्होंने अभी तक निबंधन नहीं कराया है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...