पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने धार्मिक न्यास बोर्ड पर किया प्रहार, मंदिर को राजनीति से दूर रखने की दी चेतावनी

रांचीः राजधानी की ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा पहाड़ी मंदिर विकास समिति को भंग कर नई कमिटी बना दी गई है। जिसका लगातार विरोध हो रहा है। यह विवाद अब कोर्ट भी पहुंच चुका है। इतना ही नहीं न्यास बोर्ड के खिलाफ पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा सुखदेव नगर थाने में FIR भी दर्ज किया गया है।

पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने न्यास बोर्ड पर जम कर निशाना साधा है। वहीं मेन रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी ने भी न्यास बोर्ड पर अपनी बातों को रखा है। पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने मंदिर को राजनीति से दूर रखने की दी चेतावनी।

समिति के सदस्य ने कहा कि धार्मिक न्यास बोर्ड का पहाड़ी मंदिर विकास समिति को भंग करना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है. पहाड़ी मंदिर रजिस्टर्ड है, 1992 से काम कर रही है. पहाड़ी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष उपायुक्त होते हैं और सचिव एसडीएम होते हैं. समिति की 11 सदस्यी मैनेजमें कमेटी में 7 सरकारी पदाधिकारी हैं, तो ऐसे में कैसे  धार्मिक न्यास बोर्ड ने अनियमितता की बात कह दी.

रिपोर्टः कमल कुमार

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...