रात में सोने से पहले आज़माये ये स्किन केयर

एक पूरे थकान भरे दिन के अंत में कम-से-कम आठ घंटे की नींद आपके सुंदरता को निखारने के लिए बहुत ज़रूरी होती है। लेकिन उसके साथ त्वचा और बालों की कुछ देखरेख करने की भी ज़रूरत होती है। इन स्किन केयर टिप्स से आपकी सुंदरता में और निखार आ जाएगी

सोने से पहले नहाना:

रात को सोने से पहले ठंडे पानी से नहाकर देखें। आपको अच्छी नींद तो आएगी ही साथ में दिन भर की थकान कम हो जाएगी। शरीर में रक्त का संचालन अच्छी तरह से होने के कारण अगले दिन सुबह आपकी त्वचा फ्रेश नजर आएगी।

आँखों के चारों तरफ के त्वचा की देखरेख:

यह स्किन केयर आँखों की त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी हो जाती है। आप तकिये पर सर रखकर सीधा होकर ही सोये ताकि शरीर का तरल पदार्थ जमा न हो जाय, जिससे अगले दिन आँखें सूजे हुए नजर न आए। सोने से पहले आँखों के चारों तरफ कैफीनयुक्त आई क्रीम या फेस मसाज़ क्रीम से मसाज़ करना न भूलें।

बालों की देखरेख:

आप हमेशा सिल्क या सैटीन का पिलोकवर इस्तेमाल करने की कोशिश करें ताकि बालों को नुकसान न पहुँचें। अगर रात को बालों को सूखाना है तो किसी अप्लाअइन्स का सहारा न लें।

चेहरे की त्वचा की देखरेख:

रात को आपकी त्वचा स्वच्छ होकर खुलकर साँस लेना चाहती है इसलिए अपने मेकअप को साफ करना न भूलें। साफ करने के लिए बेबी शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके बाद नाइट-क्रीम या मॉश्चराइज़र से अपने चेहरे और पैरों में अच्छी तरह से मालिश कर लें।

हल्दी दूध ज़रूर पीयें:

हल्दी दूध पीने से न सिर्फ अच्छी नींद आती है बल्कि ये आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर रक्त को शुद्ध करने में सहायता करता है। इसको नियमित रूप से पीने से रात भर में आपकी त्वचा में अलग ही निखार आ जाएगा।

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...