TSPC नक्सलियों को लगा बड़ा झटका, कमांडर विश्वनाथ गंझू गिरफ्तार

पुलिस ने नक्सली साहित्य के साथ तीन शक्तिशाली सिलेंडर बम को किया बरामद

चतरा : पुलिस ने प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है.

एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया

एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित कुंदा व सिमरिया थाना की

संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम ने नक्सली साहित्य, दो पुलिस वर्दी व पांच-पांच किलो के

तीन शक्तिशाली सिलेंडर बम के साथ संगठन के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है.

तिलसलैया जंगल से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार नक्सली कमांडर विश्वनाथ गंझू की गिरफ्तारी कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा टोला के तिलसलैया जंगल से हुई है. कुंदा थाना प्रभारी परमानंद मेहरा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में संचालित विकास योजनाओं को प्रभावित कर ठेकेदारों से लेवी वसूली के नियत से टीएसपीसी संगठन के शीर्ष नक्सली नेता कमांडरों के साथ जंगल में बैठक करने वाले हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी टीम का गठन कर अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त हुआ था. अभियान के दौरान ही जंगल से नक्सली विश्वनाथ की गिरफ्तारी नक्सली साहित्य और पुलिस वर्दी के साथ हुई है.

पांच-पांच किलो का तीन सिलेंडर बम बरामद

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर जंगल में ही पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के उद्देश्य से छुपा कर रखा गया पांच-पांच किलो का तीन शक्तिशाली सिलेंडर बम बरामद किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि विश्वनाथ की गिरफ्तारी से संगठन को बड़ा झटका लगा है. टीएसपीसी नक्सलियों के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा, उन्हें अपने मंसूबों में किसी भी परिस्थिति में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. पूछताछ के बाद नक्सली को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट: सोनु भारती

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...