कुख्यात नक्सली अरविंद राम गिरफ्तार, बिहार के कई नक्सलियों की भी हुई गिरफ्तारी

कुख्यात नक्सली अरविंद राम गिरफ्तार

Palamu- कुख्यात नक्सली अरविंद राम गिरफ्तार पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रुप से छापेमारी

करते हुए उग्रवादी संगठन जेजेएमपी  से जुड़े हुए छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

पलामू एसपी चंदन सिंहा ने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम

देने वाले है, इस गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई,

इन तक पहुंचने में पुलिस को करबीन 10 घंटे का समय मिला और आखिरकार सभी नक्सलियों को

हुसैनाबाद के कोलडीह गांव से गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार नक्सलियों के  पास से एक देशी राइफल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है.

काफी अर्से से थी पुलिस को तलाश

यहां बता दें कि झारखंड पुलिस के साथ ही बिहार  काफी लम्बे अर्से से अरविंद राम की खोज कर रही थी,

अरविंद राम की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है.

अरविंद राम के विरुद्ध बिहार के अलावा हुसैनाबाद थाने में भी कई मामले दर्ज है.

करीबन 15 मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी, अरविंद राम के साथ ही बिहार के 5 नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है.

फिलहाल सभी गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है.

अब तक गिरफ्तार अन्य नक्सलियों के इतिहास की जानकारी नहीं दी गई है,

लेकिन बताया जा रहा है इन सभी पर कई थानों में मामला दर्ज है,

पुलिस अभी उनका इतिहास खंगाल में जुटी है.

रिपोर्ट- संजीत 

आप इन्हे  भी पढ़ सकते हैं-

 

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...