Jharia: पुलिस ने ठगी और लूटकांड का किया उद्भेदन, चार गिरफ्तार

Jharia: चाईबासा के कोयला व्यवसायी दीपक मिश्रा से जामाडोबा पेट्रोल पंप के निकट स्कॉर्पियो संख्या जेएच 1 ए जेड 3374 के लूट कांड सहित पांच लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराने के मामले में कांड संख्या 77/25 के आलोक में जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने चार युवकों को स्कॉर्पियो सहित गोविंदपुर से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी जोरापोखर थाना परिसर में सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।

Jharia: लूटकांड का उद्भेदन

उन्होंने कहा कि चाईबासा जिले की चक्रधरपुर के रहने वाले कोयला व्यवसायी दीपक मिश्रा को संतोष कुमार सरकार नामक आरोपी कोयला का सैम्पल देने के लिए जामाडोबा बुलाया। तभी दीपक मिश्रा से कई खातों में पांच लाख रुपये डलवाए गए। इस दौरान दीपक मिश्रा को धक्का देकर संतोष कुमार सरकार नामक आरोपी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। उनके सहयोग में सुरजीत गोस्वामी, दिलीप कुमार यादव, अखिल कुमार शामिल थे। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Jharia: मामले में चार गिरफ्तार

बीटेक की पढ़ाई पूरी करने वाले युवक संतोष कुमार सरकार गोविंदपुर, सुरजीत गोस्वामी कुसुम विहार गोसाईडीह, अखिल कुमार फतेहपुर झरिया के रहने वाले हैं, जबकि दिलीप कुमार यादव सुदामडीह नुनुडीह का रहने वाला है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी के अलावा सैमसंग, वीवो, रेडमी और ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा फीनो बैंक का फर्जी एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया कि इसी फर्जी एटीएम और सिम कार्ड से पीड़ित के खाते से पचीस हजार रुपये की निकासी की गई थी।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...