धनबाद : कारोबारी शक्ति सेल्स के मालिक से अमन सिंह के नाम पर रंगदारी मामले में दो गिरफ्तार

commercial advertisement
Ad

धनबाद : गोविंदपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. जिसमें व्यवसायी राजेश अग्रवाल से 5 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस ने विशेष दल गठित कर मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने गोविंदपुर थाना में मीडिया से बात करते हुए बताया कि 05 दिसंबर को गोविन्दपुर थाना अंतर्गत शक्ति सेल्स सीमेंट के मालिक राजेश अग्रवाल के मोबाइल पर फोन कर 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी.

इस संदर्भ में गोविन्दपुर थाना ने छापेमारी दल गठित किया था. मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को गुप्त सूचना मिली थी कि फोन कर रंगदारी मांगने वाले में कई लोग शामिल है, जो गोविन्दपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रह रहे है सूचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में लगातार छापामारी की जा रही थी. फलस्वरुप गठित छापामारी दल द्वारा रंगदारी मांगने वाले व्यक्तियों को सिम मोबाईल सहित पकड़ा गया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने पर घटना में अन्य अपराधकर्मियों की संलिप्तता की बात सामने आयी है. जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा. मामले में गिरफ्तार सुभान अंसारी के पास से सैमसंग कंपनी का मोबाईल काला रंग का, सीम, मोबाईल बरामद हुआ है.

बता दें कि 3 जनवरी को कारोबारी राजेश अग्रवाल को सुबह 10:30 बजे एक नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने अपने आपको अमन सिंह बताया. फोन करने वाले ने राजेश अग्रवाल से ₹500000 की रंगदारी मांग की गई थी. जिसके बाद कारोबारी ने इस मामले की शिकायत गोविंदपुर थाना में दर्ज कराई थी.

रिपोर्ट : राजकुमार

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है अकाउंट हैक, I4C ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज! गिद्दी-भुरकुंडा पुल पर भाजपा का बड़ा बयान

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद NH पर घंटों जाम

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.