Palamu: टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार

पलामू : चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के रामपुर आये टीएसपीसी के एरिया कमांडर गुड्डू कुमार

उर्फ गुड्डू यादव उर्फ उमेश यादव को मनातू पुलिस ने गिरफ्तार किया.

गुड्डू दस्ते के साथ नवरात्रि पर घर आया हुआ था. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली और कार्रवाई कर

उसे धर दबोचा गया. वह पिछले पांच वर्ष से फरार चल रहा था.

उसके खिलाफ मनातू एवं लातेहार थाने में एक-एक कांड दर्ज हैं. इसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट भी निर्गत था.

टीएसपीसी के एरिया कमांडर: लेवी वसूलने जा रहा था लावालौंग

लेस्लीगंज में एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि

चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के रामपुर का रहने वाला टीएसपीसी का

सब जोनल कमांडर गौतम उरांव एवं एरिया कमांडर गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू यादव उर्फ

उमेश यादव अपने दस्ते के साथ ठेकेदारों से लेवी वसूलने एवं अप्रिय घटना करने के

उद्देश्य से पलामू से सटे गांव केकरगढ़, झिरनिया, झरदार, हेडूम, द्वारिका, रामपुर, रिम्मी,

कोठारी के आसपास भ्रमणशील है. यह भी सूचना थी कि 30 सितम्बर की

शाम एरिया कमांडर गुड्डू पैतृक आवास रामपुर में आने वाला है.

टीएसपीसी के एरिया कमांडर: पुलिस को देख जंगल की ओर भागने लगे एरिया कमांडर

सूचना पर मनातू थाना प्रभारी पवन कुमार ने टीम तैयार की और रामपुर प्रस्थान किया.

पुलिस टीम पांकी के द्वारिका से पैदल रामपुर के जंगल की ओर निकली.

जब छापामारी टीम रामपुर स्थित गुड्डू के पैतृक आवास के निकट पहुंची तो आवास के

आसपास दिख रहे लोग पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगे.

एक व्यक्ति को दौड़ाकर पुलिस बल की सहायता से नियंत्रण में किया गया. बाद में उसकी पहचान एरिया कमांडर गुड्डू यादव के रूप में हुई. गुड्डू ने बताया कि वह टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर रोशन उरांव, भूपेश यादव एवं रविंद्र यादव के साथ केकरगढ़ पांकी आया हुआ था.

गैंग्स ऑफ वासेपुर से सम्बद्ध नन्हे हत्याकांड में शुटर सहित 7 गिरफ्तार

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...