अफीम और ब्राउन शुगर की डिलीवरी करते दो धराए….

Ranchi – रांची पुलिस ने अफीम और ब्राउन शुगर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दोनों अभियुक्तों के पास पुलिस ने 32,300 रुपए भी बरामद किये हैं। दोनों की गिरफ्तारी लोअर बाजार थाना के चर्च रोड से की गई है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में नजरुल आलम और अरशद अयूब शामिल है।

ये भी पढ़ें-Dhanbad Lok Sabha Seat – बीजेपी उम्मीदवार ढुल्लू महतो 30 अप्रैल को करेंगे Nomination 

ब्राउन शुगर की डिलीवरी के दौरान पकड़ में आए अपराधी

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चर्च रोड में धड़ल्ले से अफीम और ब्राउन शुगर की डिलीवरी की जाती है। जिसके बाद सिटी पुलिस राजकुमार मेहता के निर्देश पर लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और चर्च रोड में छापेमारी की गई।

Elite institute 15 22Scope News

ये भी पढ़ें-Koderma Lok Sabha seat – 1 मई को Nomination करेंगे इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद सिंह

पुलिस को देखते ही दो अपराधी तेजी से भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों की तलाशी के दौरान पुलिस को अफीम और ब्राउन शुगर मिला। इसके साथ ही 32,300 रुपए भी बरामद किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अफीम और ब्राउन शुगर

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...