भीषण सड़क हादसे में 2 बाइक सवार की मौत, एक की हालत नाजुक

नवादा : नवादा में भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त घर की ओर जा रहे थे। तभी एक बेलगाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया जिसके कारण यह घटना हुई। घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के सोभिया मंदिर के पास की है।

मृतक की पहचान गोपाल नगर मोहल्ले की स्वर्गीय देवनंदन सिंह का पुत्र सौरभ कुमार और सुबेलाल का पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नवादा नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img