दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक

जहानाबाद : शॉर्ट सर्किट के कारण कंप्यूटर तराजू दुकान में रविवार की रात आग लगने से 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके की है जहां राम भगवान साव राजा लक्ष्मी तराजू नामक दुकान में रविवार को रात्रि में दुकान संचालक दुकान बंद कर अपने घर चला गया कुछ देर के बाद उसके दुकान से धुआं निकलने लगा। तभी आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना दुकान संचालक को दिया। जिसके बाद दुकान संचालक दौड़े-दौड़े अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा की दुकान से आग की लपटे निकल रही है। आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोगों से आग नहीं बुझ रही थी।

इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकानदार को लगभग 10 लाख रुपए की समान जल गया। अगर समय रहते आग पर काबू पाया नहीं जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। लोगों का कहना है कि अगर ज्यादा रात्रि को आग लगती तो कई दुकानों को अपने चपेट में ले सकता था, लेकिन गली मत रही की आग लगते ही आसपास के लोगों को नजर पड़ गई और बड़ी घटना होने से बच गई।

यह भी पढ़े : Reception Party में हुई चाकूबाजी, चार लोग जख्मी

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Sheohar Jeevika Didi: शिवहर में जीविका दीदियों को बड़ी सौगात, 462...

Sheohar Jeevika Didi: ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने गुरुवार को शिवहर जिले का दौरा किया।...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...