शादी समारोह से लौट रहे दो भाई सड़क हादसे के हुए शिकार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Dhanbad: रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा कोट मोड़ के पास उस समय हुआ जब झरिया के घनुवाडीह दुर्गापुर कुम्हारपट्टी के रहने वाले दो ममेरे-फुफेरे भाई बाइक से झरिया लौट रहे थे। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गौतम पंडित के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम जोगिंदर पंडित बताया गया है, जिसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

तेज रफ्तार बाइक के कारण बिगड़ा संतुलनः

जानकारी के अनुसार, दोनों शनिवार रात गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे और रविवार सुबह स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कोट मोड़ के नजदीक पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने अचानक मोड़ ले लिया, जिससे गौतम और जोगिंदर का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जोरदार टकरा गई।

मौके पर अफरा-तफरी, अस्पताल ले जाते समय मौतः

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को तत्काल एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौतम पंडित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जोगिंदर पंडित के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटीः

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर बाइक और दुर्घटना स्थल को जांच के लिए कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन संचालन को हादसे का कारण माना जा रहा है।

रिपोर्टः अनिल पांडे

 

 

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...