Koderma: शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति को हाथी ने कुचला, बेटे और भाई जान बचाकर भागे

Koderma: जयनगर थानाक्षेत्र के सरमाटांड रेलवे स्टेशन के समीप एक हाथी ने शादी समारोह से लौट रहे 62 वर्षीय सतडीहा निवासी वासुदेव यादव को कुचलकर मार डाला। जबकि उनके पुत्र प्रदीप यादव तथा भाई लक्ष्मण यादव किसी तरह जान बचाकर भागे।

Koderma: व्यक्ति को हाथी ने कुचला

मिली जानकारी के अनुसार, वासुदेव यादव, उनके पुत्र प्रदीप यादव तथा भाई लक्ष्मण यादव एक शादी समारोह में गए हुए थे। शादी समारोह से वापस तीनों एक मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। तभी जयनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके पश्चात तीनों बाइक को पैदल ही लेकर सरमाटांड पहुंचे, जहां बाइक लगाकर वे लोग रेलवे ट्रैक पार कर सतडीहा जाने लगे।

Koderma: क्षेत्र में दहशत का माहौल

इसी दौरान अंधेरे में खड़ा एक विशाल हाथी ने वासुदेव यादव को अपनी चपेट में ले लिया और उसे कुचल कर मार डाला। हालांकि, उनके पुत्र प्रदीप यादव ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी हाथी ने खदेड़ डाला। इधर घटना की सूचना पर वन विभाग के पदाधिकारी जयनगर थाना पहुंचे और मृतक के परिजन को तत्काल 25 हजार रुपये नकद दिए तथा कहा कि इस तरह की घटना में वन विभाग के द्वारा मिलने वाले मुआवजा प्रक्रिया के बाद दिया जाएगा।इधर पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...