हजारीबाग में आज चर्चा में रही सुकुन देने वाली आशापूर्ण दो तस्वीरें

हजारीबागः जिले से आज दो सुखद और दिल को सुकून देने वाला तस्वीर सामने आया है जिसमें एक फोटो हजारीबाग में 2 दिन पूर्व मालवीय मार्ग में गायत्री टेंट हाउस में घटित हुई दर्दनाक आगलगी घटना के बाद घायल सबसे छोटे बच्चे की है जो अब ठीक है तथा घटना के बाद लगा ऑक्सीजन मास्क उसके चेहरे से हट गया है।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग विधायक की अनूठी पहल, आगामी 14 दिसंबर को कराएंगे 25 जोड़े का सामूहिक विवाह

यह मासूम बच्चा जिले के S,D,O विद्या भूषण जी के गोद में खेलता दिखा। चूंकि 2 दिनों से आईसीयू में रहने से लोगों को उसका कोई अपडेट नहीं मिल पा रहा था परंतु आज एसडीओ विद्या भूषण जी के गोद में बच्चे को देख कर जिले के लोग काफी खुश हुए तथा भगवान का शुक्रिया अदा किया।

आगलगी की घटना में झुलस गया था मासूम

आपको बता दूं कि इस अगलगी की घटना में गायत्री टेंट हाउस में रह रहे इसके प्रोपराइटर के परिवार ने अपनी एक फूल सी बच्ची को खो दिया है। वहीं सबसे छोटा सदस्य पूरी तरह झुलस गया था जो कि अब ठीक है और यह काफी सुखद और सुकून देने वाला खबर था।

आग1 22Scope News

वहीं दूसरी तस्वीर हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड से आई है जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेंगूरा में प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा मध्यान भोजन का निरीक्षण करने पहुंची तथा इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर दोपहर के मध्यान भोजन का आनंद भी उठाया।

बीडीओ ने सरकारी बच्चों के साथ मध्यान भोजन किया

इस तस्वीर को देखकर कटकमदाग के लोगों ने यह बताया कि कटकमदाग प्रखंड में इस तरह की तस्वीर बहुत दिनों बाद देखने को मिली है कि एक प्रखंड विकास पदाधिकारी खुद विद्यालय जाकर मध्यान भोजन का जांच कर रही हैं उनकी गुणवत्ता की जांच कर रही है और सबसे अच्छी बात है कि बच्चों के साथ बैठकर मध्यान भोजन का आनंद भी ले रही है।

ये भी देखें- रांची में दिखेंगे देशभर के साइक्लिस्ट, झारखंड के साइक्लिस्ट भी लगाएंगे जोर

यह कटकमदाग प्रखंड में बहुत दिनों से देखने को नहीं मिल रहा था। इस दौरान कटकमदाग प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा ने स्कूल प्रबंधन को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की भी नसीहत दी है तथा उन्होंने खाने की तारीफ भी की है।

Katras Shyam Ganga Mandir: धनबाद में श्री श्याम भक्तों के लिए...

Katras Shyam Ganga Mandir: कतरास, बाघमारा के श्री श्री गंगा गौशाला परिसर में शुक्रवार को भव्य श्री श्याम गंगा मंदिर के निर्माण की शुरुआत *भूमि...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी में 77वें वन महोत्सव की धूम,...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी ब्लॉक के लोधारिया में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 77वां वन महोत्सव बहुत उत्साह और लोगों...

Jamshedpur BJP Protest: भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ सड़क पर...

Jamshedpur BJP Protest: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर महानगर इकाई ने ज़िला उपायुक्त (DC) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता...