शनिवार से शुरू होगा दो दिवसीय WCCC, पहले दिन ऑनलाइन तो दूसरे दिन…

वर्ल्ड क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड चैम्पियनशिप 2025: शब्‍दों की दुनिया का महामंच तैयार, दो दिवसीय मुकाबला शनिवार से

नई दिल्ली: विश्व के पहले वर्ल्ड क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड चैम्पियनशिप (WCCC) 2025 का मंच तैयार है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के श्रेष्ठ क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रेमियों के बीच कड़ी टक्कर होगी। बौद्धिक और ज्ञान-आधारित प्रतियोगिताओं के क्षेत्र की अग्रणी संस्था एक्स्ट्रा-सी द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप के ऑनलाइन राउंड में जहां विश्वभर के खिलाड़ी भाग लेंगे, वहीं ऑफलाइन प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के प्रतिनिधी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा।

प्रतिभागिता के लिए पंजीकरण कैसे करें?

WCCC 2025 का आयोजन ACAD Global के ज़रिए किया जा रहा है यह Extra C द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय दैनिक क्रिप्टिक क्लू प्रतियोगिता है, जो www.crypticsingh.com पर उपलब्ध है। ACAD Global पूरे वर्ष क्रॉसवर्ड हल करने वालों के लिए एक अभ्यास मंच है जहां हर दिन दोपहर 12:30 GMT पर एक क्रिप्टिक क्लू दिया जाता है, वैश्विक लीडरबोर्ड्स होते हैं, और प्रतियोगी अपनी क्षमताओं को WCCC के लिए निखार सकते हैं।

WCCC के लिए अलग से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। ACAD Global के माध्यम से नि:शुल्क पंजीकरण सभी प्रतिभागियों (व्यक्तिगत और टीम दोनों के लिए) के लिए अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद लॉगिन विवरण ईमेल के ज़रिए भेजे जाएंगे, जिससे प्रतियोगी WCCC की गतिविधियों में शामिल हो सकें।

यह भी पढ़ें – बिहार के विद्यालयों में अब प्रशिक्षित रसोइया बनायेंगे मध्याह्न भोजन, पटना में आयोजित किया गया…

WCCC व्यक्तिगत चैम्पियनशिप (ऑनलाइन)

WCCC 2025 की शुरुआत व्यक्तिगत चैम्पियनशिप से होगी, जो पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगी। इस बहुप्रतीक्षित स्पर्धा में दुनिया भर के क्रॉसवर्ड प्रेमी भाग लेंगे। ऑनलाइन प्रतियोगिता में स्कूली छात्र से लेकर सीनियर सिटीजन तक भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत 28 जून को दोपहर 1 बजे से दो बजे के बीच होगी। जबकि दूसरे दिन यह प्रतियोगिता लंदन में ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जायेगा। WCCC 2025 का दूसरा दिन लंदन में आयोजित होने वाली टीम चैम्पियनशिप के नाम रहेगा। यह इन-पर्सन मुकाबला दुनिया के शीर्ष क्रूसिवर्बलिस्ट्स को एक साथ लाएगा।

इस स्पर्धा में दो तरह के प्रतिभागी शामिल होंगे:

  • कंट्री रिप्रेजेंटेटिव्स – वे प्रतिभागी जिन्हें उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर आयोजकों द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
  • चैलेंजर प्रतिभागी – वे सभी प्रतिभागी जो ACAD Global में पंजीकृत हैं और जिनके पास वैध पहचान पत्र है, इस श्रेणी में भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें – चुनाव आयोग बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों को करने जा रहा डीलिस्ट, ऐसे पार्टियों पर कार्रवाई शुरू…

क्रॉसवर्ड एक उत्कृष्ट बौद्धिक खेल है, और WCCC 2025 इसे वैश्विक ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है जहां दुनिया के श्रेष्ठ क्रॉसवर्ड सॉल्वर मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा में अपनी क्षमता दिखा सकें। हम सभी शब्द प्रेमियों और तर्कशक्ति के धनी लोगों को इस ऐतिहासिक चैम्पियनशिप का हिस्सा बनने का आमंत्रण देते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- अब विभाग नहीं शिक्षक खुद ही करेंगे अपना ट्रांसफर, पूरी प्रक्रिया जानने के लिए पढ़ें…

Goal 6 22Scope News

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...