पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे बिक्रम से है जहां एक तेज रफ़्तार हाइवा ट्रक ने एक बुलेट पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना बिक्रम थाना क्षेत्र के मझनपुरा गांव के समीप की है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं मृतक के परिजनों में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि बुलेट सवार सभी चारों लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी घटनास्थल के समीप तेज रफ़्तार हाइवा ने बुलेट को जबरदस्त तरीके से रौंद दिया।

घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें लोगों ने अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। लोगों ने बताया कि तेज रफ़्तार हाइवा चालक ने सामने से आ रहे बुलेट में टक्कर मारने के भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने घेर कर हाइवा पकड़ लिया। हालांकि हाइवा का चालक भागने में सफल रहा।
यह भी पढ़ें – राहुल गांधी के दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…
मामले को लेकर बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मझनपुरा गांव के पास एक हाइवा ट्रक ने बुलेट सवार चार लोगों को रौंद दिया जिसमें दो की मौत हो गई जबकि 2 जख्मी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए बिक्रम अस्पताल पहुँचाया जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया गया है। लोगों ने भाग रहे हाइवा को भी पकड़ लिया है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार नहीं तो…, पटना की सड़कों पर एक बार फिर उतरे छात्रों ने…
पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट


