Ranchi में Two-Headed Snake Smuggling का भंडाफोड़ , Wildlife Crime Control की बड़ी कार्रवाई

रांची में दोमुंहा सांप की तस्करी का भंडाफोड़. WCCB और PTR की टीम ने रेड सैंड बोआ बरामद कर पांच तस्करों को पकड़ा, मास्टरमाइंड महिला फरार.


Two-Headed Snake Smuggling का भंडाफोड़ रांची: रांची में वाइल्डलाइफ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) और पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को रातू रोड स्थित केसरी नारायणी होटल में छापेमारी कर दोमुंहा सांप (Red Sand Boa) बरामद किया। मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह की मास्टरमाइंड बताई जा रही कांके क्षेत्र की एक महिला फरार हो गई है।

Two-Headed Snake Smuggling का भंडाफोड़

यह कार्रवाई 20 नवंबर को की गई उस गिरफ्तारी के आधार पर आगे बढ़ाई गई, जब टीम ने 1.2 किलो सांप का जहर और 2.5 किलो पैंगोलिन शल्क के साथ तीन तस्कर राजू कुमार शौडिक, मोहम्मद सिराज और उसके बेटे मोहम्मद मिराज को पकड़ा था। पूछताछ में मिले इनपुट के बाद WCCB और वन विभाग रांची की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को यह दूसरी बड़ी कार्रवाई अंजाम दी।


Key Highlights

  • Ranchi में दोमुंहा सांप की तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया.

  • WCCB और PTR की संयुक्त कार्रवाई में पांच तस्कर गिरफ्तार.

  • मास्टरमाइंड महिला फरार, एटीएस कॉन्स्टेबल भी शामिल.

  • दोमुंहा रेड सैंड बोआ को एक करोड़ में बेचने की तैयारी थी.

  • सांप के जहर और पैंगोलिन शल्क की बरामदगी के बाद टीम की दूसरी बड़ी सफलता.


Two-Headed Snake Smuggling का भंडाफोड़

पकड़े गए तस्करों में अलीमुल्लाह अंसारी, अफरोज खान और सूरज कुमार शामिल हैं। इस दौरान सीता कुमारी, विष्णु लोहार, विपिन कुमार, मुत्रा खान और अमजद खान मौके से भाग निकले। खास बात यह है कि फरार तस्करों में शामिल विपिन कुमार एटीएस में कॉन्स्टेबल के रूप में तैनात है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

तस्करों ने स्वीकार किया कि दोमुंहा सांप को उत्तर प्रदेश से लाया गया था और इसे लगभग एक करोड़ रुपये में बेचने की योजना थी। रेड सैंड बोआ दुर्लभ प्रजाति का सांप है, जो जहरीला नहीं होता और शांत स्वभाव का होता है। यह आमतौर पर मिट्टी में पाए जाने वाले कीड़ों और छोटे जीवों का सेवन करता है। वर्ष 1972 में केंद्र सरकार ने इसे संरक्षित जीवों की सूची में शामिल किया था।

Two-Headed Snake Smuggling का भंडाफोड़

कई देशों में लोग इसे पालतू जानवर की तरह रखते हैं। इसके पीछे पुरानी मान्यताएं और अंधविश्वास जुड़े हैं। माना जाता है कि इसे घर में रखने से सौभाग्य आता है और बीमारियां दूर रहती हैं। तांत्रिक क्रियाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी भारी मांग बनी रहती है।

वन विभाग और WCCB की टीम अब फरार तस्करों और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। मामले में एटीएस कॉन्स्टेबल की संलिप्तता सामने आने से जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...