Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में दो प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या, दो घायल

Desk. बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से है। गांदरबल में दो प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आ रहा है, जबकि दो घायल है। बताया जा रहा है कि आतंकी हमले में प्रवासी मजदूरों के मारे जाने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर में दो प्रवासी मजदूर की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादियों ने गांदरबल जिले के गुंड इलाके में सुरंग के निर्माण पर काम कर रहे एक निजी कंपनी के मजदूरों के शिविर पर गोलीबारी की। इसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस और सेना ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है।

वहीं घटना की जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की बेहद दुखद खबर। ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे। इस आतंकवादी हमले में 2 की मौत हो गई है और 2-3 अन्य घायल हो गए हैं। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

आगे उन्होंने लिखा, गगनगीर हमले में हताहतों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय और गैर-स्थानीय दोनों तरह के कई मजदूर घायल हैं। प्रार्थना है कि घायल पूरी तरह से ठीक हो जाएं। अधिक गंभीर रूप से घायलों को एसकेआईएमएस, श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...