Ranchi: साहिल हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Ranchi: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के पास 10 अगस्त 2025 को हुए कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक मामले में कुल 8 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।

मृतक की पहचान कुरकुरे उर्फ साहिल के रूप में हुई थी, जिसे अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और अनुसंधान किया जा रहा है।

Ranchi: साहिल हत्याकांड में दो और गिरफ्तार

इसी कड़ी में दिनांक 4 सितंबर 2025 को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मो० फैजान अहमद उर्फ लोढ़ा अहमद, पिता- मो० नेहाल, पता- नदी ग्राउंड, तंजीम नगर, आदिवासी मैदान के पास, हिंदपीढ़ी, थाना- हिंदपीढ़ी और अथार तौहीद, पिता- इशारादुल जमान, पता- मदीना मस्जिद के पास, लेह कोठी रोड, भट्टी चौक, हिंदपीढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सौरभ सिंह की रिपोर्ट

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...