होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्नाभाई, पुलिस जुटी जांच में…

क़टिहार: कटिहार में चल रहे होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में सोमवार को दो फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे। एक जानकारी के अनुसार कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक जांच के लिए दो युवक पहुंचे जो बायोमेट्रिक जांच के दौरान पकड़े गये। दोनों फर्जी अभ्यर्थी दो अन्य अभ्यर्थियों के बदले शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। गिरफ्तार दोनों फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान भागलपुर के अभिषेक यादव और पूर्णिया के प्रवीण कुमार के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें – गयाजी की मिट्टी में संगीत घुला है, पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र की अगुवाई में संगीत कार्यशाला शुरू…

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मनिहारी के मनोज कुमार यादव और सेमापुर के अभिषेक कुमार की जगह पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बायोमेट्रिक जांच के दौरान गड़बड़ी की आशंका होने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ में गड़बड़ी सामने आई। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने को जनता है तैयार, अररिया में JDU महसचिव ने कहा…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...