Advertisment

गयाजी की मिट्टी में संगीत घुला है, पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र की अगुवाई में संगीत कार्यशाला शुरू…

गयाजी: गयाजी की मिट्टी में संगीत घुला है यहां आकर संगीत सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह बातें देश के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र ने चांदचौरा स्थित सिजुआर भवन में सुर सलिला गया जी ट्रस्ट द्वारा आयोजित सात दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर कही। कार्यशाला की शुरुआत पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर की। मंच पर ट्रस्ट के संरक्षक राय मदन किशोर, संयोजक पंडित राजन सिजुआर, अध्यक्ष प्रो केके नारायण, सचिव राजेश्वर सिंह, कैप्टन जीवेश्वर सिंह और प्रिंसी डायर मौजूद थे।

देशभर से आए दर्जनों संगीत साधकों की उपस्थिति ने माहौल को सुरमय बना दिया। उद्घाटन से पूर्व पंडित साजन मिश्र का सम्मान ट्रस्ट के संरक्षक राय मदन किशोर ने पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रो. केके नारायण ने गया की संगीत परंपरा पर प्रकाश डालते हुए किया, जबकि स्वागत भाषण सचिव राजेश्वर सिंह ने दिया। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बड़े स्तर पर करने की बात कही।

यह भी पढ़ें – अब IO जब्त करेंगे अपराधियों की अवैध संपत्ति, DGP ने कहा 20-25 वर्ष पहले होती थी…’

कार्यशाला के संयोजक और गया घराने के प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित राजन सिजुआर ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि गुरु साजन मिश्र लगातार गया जी आकर नई पीढ़ी को कठिन साधना सिखा रहे हैं। उद्घाटन के बाद कार्यशाला की शुरुआत ओंकारा प्रस्तुति से हुई, जिसमें पंडित साजन मिश्र का साथ राजन सिजुआर ने दिया। तबले पर राजेश मिश्र (वाराणसी), सारंगी पर विनायक सहाय और हारमोनियम पर रौशन कुमार ने संगत की। इस आयोजन की जानकारी मीडिया प्रभारी रूपक सिन्हा ने साझा की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मरी हुई मुर्गी लेकर थाने पहुंची महिला, ननद और देवर पर कराया हत्या का मामला दर्ज

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...