Dhanbad : निरसा में अवैध कोयला उत्खनन में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Dhanbad : जिले के निरसा में आए दिन अवैध कोयला उत्खनन में लोगों की मौत की घटनाएं हो रही है। ताजा मामला निरसा थाना क्षेत्र का है। जहां चापापुर ओसीपी में आज अवैध कोयला उत्खनन के लिए उतरे लोगों पर कोयले का अंबार आ गिरा। इस घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक अन्य शख्स को गंभीर हालत में परिजनों द्वारा धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल में ले जय गया है।

Dhanbad : पांच अन्य लोगों के दबे होने की आशंका

स्थानीय लोगों की माने तो अभी भी पांच से छह लोग मलबे में दबे हुए हैं। गौरतलब है कि चापापुर ओसीपी स्थित अवैध कोयला उत्खनन स्थल से महज चंद कदम की दूरी पर निरसा थाना स्थित है। लेकिन आए दिन यहां से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला उत्खनन कर आस पास के कोयला भट्ठों में खपाया जाता है, साथ ही साथ पिकअप वैन के जरिए अवैध कोयला गोबिंदपुर थाना क्षेत्र और कालुबथान थाना क्षेत्र के भट्ठों में भेजा जा रहा है।

Dhanbad : पुलिस के आंखों के सामने से हो रही अवैध कारोबार

पुलिस के आंखों के सामने हर दिन कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है और पुलिस चुप्पी साधे बैठी है। जिसका खामियाजा आज गरीब मजदूरों को अपनी जान गंवा कर भरनी पड़ी है। बताया जा रहा है दोनों मृतक निरसा थाना क्षेत्र के तालबेडिया गांव के रहने वाले है। जबकि अन्य दबे लोग आस पास के ग्रामीण है जो हर दिन कोयला उत्खनन किया करते थे।

घटना की खबर मिलते ही आस पास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई है। जबकि स्थानीय निरसा पुलिस प्रशासन अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है। निरसा में इतनी बड़ी दर्दनाक घटना के बाद भी निरसा पुलिस कुंभकर्णी नींद में है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Big Breaking: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर...

Dhanbad: बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत राजाबाड़ी रोड के ग्वाला पट्टी में एक मकान में आग लग गयी, आग इतना भयावह थी कि खड़की...

डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल, सदर अस्पताल में DM की छापेमारी से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी और लापरवाही का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है। लगातार मिल...

AIIMS Deoghar में इस कोर्स की शुरु होगी पढ़ाई, अभ्यर्थियों के...

Deoghar: झारखंड के देवघर में AIIMS राज्य का पहला एम्स है। एम्स झारखंड में इलाज के साथ साथ पढ़ाई के लिए भी चर्चित है।...

PM मोदी से मिले CM सम्राट, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली : बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद आज यानी 21 अप्रैल को सम्राट चौधरी पटना से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अभी थोड़ी देर...

Breaking: CM Hemant ने CDPO अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कार्यक्रम...

Jharkhand: झारखंड में आज झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से चयनित और अनुशंसित 63 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) को सीएम हेमंत सोरेन के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img