राजधानी Patna में चोरी के आरोप में दो व्यक्ति की बर्बर पिटाई, हुई मौत

Patna : बड़ी खबर राजधानी पटना से जहां चोरी के आरोप में लोगों ने पीट पीट कर दो लोगों की हत्या कर दी। घटना राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पॉलशन रोड की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रांसफॉर्मर मरम्मत करने वाले दुकान में दो चोर घुस गए जिन्हे दुकानदार और दुकान के स्टाफ ने पकड़ लिया। लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।

पिटाई में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट में घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए दानापुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान के मालिक समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मृतक की पहचान राकेश राय और रोहित साह के रूप में की गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में गरमा रही है जाति की सियासत, मांझी और लालू आमने सामने

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...