Katihar में पॉकेटमारी के आरोप में एक व्यक्ति की लोगों ने कर दी पिटाई

कटिहार: कटिहार सदर अस्पताल में अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया जब कुछ लोग अचानक एक व्यक्ति की पिटाई करने लगे। लोगों ने व्यक्ति को पोल में बांध दिया और फिर उसकी पिटाई करने लगे। फिर बाद में लोगों ने उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल लोगों ने मरीजों का पॉकेटमारी करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई कर दी। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान मुबारक के रूप में बताया।

लोगों ने बताया कि आए दिन सदर अस्पताल में बाइक और मोबाइल चोरी के साथ ही पॉकेटमारी की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। लोगों ने सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि सुरक्षाकर्मियों के रहने के बावजूद सदर अस्पताल में चोरी और पॉकेटमारी की घटनाएं होते रहती है। मामले में नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच कर लोगों की चंगुल से आरोपी को छुड़ा कर ले आई। पुलिस कार्रवाई करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Scorpio and Auto में टक्कर, आधा दर्जन घायल

कटिहार से शाहजहां आलम की रिपोर्ट

KATIHAR KATIHAR

KATIHAR

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...