Advertisment

Patna: वाहन चोर गिरोह का खुलासा, गिरोह के सरगना को देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार

Patna: दुल्हिन बाजार थाना पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। मौके पर उसके पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ और निशानदेही पर दो ट्रैक्टर और एक बाइक बरामद की गई है, जबकि एक पिकअप वैन की बरामदगी को लेकर पुलिस दावा कर रही है।

वाहन चोरी की कई घटनाओं को किया स्वीकार

पुलिस ने भरतपुरा चौक के पास ब्लू कलर की टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों को संदिग्ध हालत में देखकर रोका और जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने वाहन चोरी की कई घटनाओं को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
• सूरज कुमार (18) – पंसारी गांव, दुल्हिन बाजार
• नीरज कुमार (21) – बारा गांव, रानीतलाब
• शंकर कुमार (26) – डोरीपुर, मसौढ़ी

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस पूछताछ में युवकों ने खुलासा किया कि अपाचे बाइक को नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से चोरी किया गया था। वहीं भरतपुरा और रकसिया से चोरी किए गए दो ट्रैक्टरों को पंडारक थाना और सिगोड़ी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। जब एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में देशी कट्टा निकालने की कोशिश की, तो पुलिस को शक हुआ कि ये केवल चोर नहीं बल्कि पेशेवर अपराधी भी हैं। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया गया।

Patna: थानाध्यक्ष भृगुनाथ सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक सड़क किनारे रेकी कर रहे हैं और चोरी की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोच लिया और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में राहत की लहर है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

रिपोर्ट: अविनाश

 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...