रेलवे गुमटी के समीप 2 युवक की ट्रेन से कटकर मौत

पूर्णिया : कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र के भुटाहा रेलवे गुमटी के समीप दो युवक का ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं रेलवे ट्रैक पर दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लाया। ट्रेन दुर्घटना में मृत युवकों की पहचान के नगर थाना क्षेत्र के बनभाग बैसाखी टोला वार्ड नंबर-4 के निवासी मदन कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंडल के रूप में हुआ है।

वहीं घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया है। घटना के बाबत मृतक का भाई मंटू मंडल ने बताया कि बीते शाम दोनों घर से ईंट खरीदने ईंट भट्टा गया था। वहीं कुछ देर बाद फोन से पता चला कि दोनों का शरीर रेलवे गुमटी भुटहा मोड़ के पास मृत अवस्था में पाया गया है। मौके पर के नगर थाना के सिपाही वासुदेव ऋषि ने बताया कि थाना को घटना की सूचना दिया गया। जिसके बाद थाना के द्वारा मैं ट्रैन से कटे दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया हूं।

यह भी पढ़े : पटना में अपराधी बेखौफ, परिवार को चाकू की नोक पर रख की लूटपाट

यह भी देखें :

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...